विरोधी करते हैं 370 धारा हटाने की बात

👉

विरोधी करते हैं 370 धारा हटाने की बात


- कहां 18 वर्षों में नीतीश ने बदला बिहार

-  पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री का जमुई में हुआ स्वागत

प्रतिनिधि विश्वास के नाम जमुई:  केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सह हम पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी रविवार को पहली बार जमुई पहुंचे। शहर के एक निजी विवाह भवन में उनके सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।  सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि 18 वर्षों में नीतीश कुमार ने बिहार को बदलने का काम किया है। राजद पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री काल में क्या होता था बिहार में यह सब को पता है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति  में राजद को सत्ता का सुख अब नहीं मिलने वाला है। बिहार में शराबबंदी पर उन्होंने फिर बड़ी बात कही। कहा कि बड़े-बड़े अधिकारी शराब का सेवन करते हैं। शराब पीने के मामले में मजदूर और गरीबों को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब  lतस्कर नहीं पकड़ा जा रहा है। मेहनत और मजदूर करने वाले मजदूर गिरफ्तार किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए का परचम लहराएगा। धारा 370 लागू होने के बाद जम्मू कश्मीर में अमन चैन कायम हुआ है। विरोधी 370 धारा को खत्म करने की बात करते हैं। वैसे बात करने वाले लोग पाकिस्तान के समर्थक हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में जमीन सर्वे का कार्य हो रहा है। 70 प्रतिशत जमीन पर राजद के लोगों का कब्जा है। ईमानदारी से न्याय होना चाहिए। गरीबों के जमीन को मुक्त किया जाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हम के जिलाध्यक्ष दामोदर मांझी ने किया। इस अवसर पर हम पार्टी के सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी, नवादा के हम के जिलाध्यक्ष अशोक मांझी, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, रालोसपा जिलाध्यक्ष अरुण मंडल, हम की महिला जिलाध्यक्ष तुलसी देवी, जदयू के खैरा प्रखंड अध्यक्ष रामानंद सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, शिवटहल मांझी, नारायण मांझी, भोला मांझी, मनोज मांझी, पवन मांझी, सुरेंद्र मांझी समेत एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post