गोलीबारी व मारपीट में 15 पर प्राथमिकी, चार गिरफ्तार बच्चों के विवाद में बुधौली में दो गुटों में हुई थी मारपीट व गोलीबारी

👉

गोलीबारी व मारपीट में 15 पर प्राथमिकी, चार गिरफ्तार बच्चों के विवाद में बुधौली में दो गुटों में हुई थी मारपीट व गोलीबारी


गोली लगने से एक व मारपीट में तीन लोग हुए थे जख्मी 

प्रतिनिधि, विश्वास के नाम : 

पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली गांव में शनिवार की रात दो गुटों में मारपीट व गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में गौतम सिंह ने 15 नामजद लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने 12 घंटे के भीतर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधौली गांव के उमेश यादव, जयकरण यादव उर्फ पिंटू कुमार, नंदकिशोर प्रसाद एवं महेश्वर यादव को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है। 

नवादा पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पूर्व के विवाद में 18 मई की रात गौतम सिंह के घर पर 20-25 की संख्या में पहुंच कर मारपीट की और गोली चला दी गई। जिसमें वादी गौतम के परिवार के तीन-चार लोग जख्मी हो गए। आवेदन के आधार पर पकरीबरावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, इस दौरान एक खाली खोखा बरामद किया गया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। इसके बाद सघन छापेमारी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post