वंदे भारत एक्सप्रेस का नवादा में होगा ठहराव : विवेक ठाकुर

👉

वंदे भारत एक्सप्रेस का नवादा में होगा ठहराव : विवेक ठाकुर


रेलवे स्टेशन पर दोनों तरफ खुलेंगे टिकट काउंटर

अगले डेढ़ सालों में दूर होगी बिजली की समस्या

प्रतिनिधि, विश्वास के नाम नवादा : 

सांसद विवेक ठाकुर ने कहा है कि 15 सितंबर को देवघर से वाराणसी तक वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस वंदे भारत एक्सप्रेस का नवादा में ठहराव होगा। एक्सप्रेस के ठहरने के औपचारिक समय का ऐलान दो तीन दिनों में हो जाएगा। वे शनिवार को परिसदन में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नवादा-जमुई पथ पर रेलवे ओवरब्रिज की चर्चा करते हुए कहा कि मामला बिहार सरकार से फंसा था। लेकिन अब प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान हो गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि करीब 175 करोड़ की लागत से आरओबी बनेगा। उन्होंने बताया कि रेल मुख्यालय में जीएम से बैठक हुई है। रेल मंत्रालय से एक विशेष व्यक्ति नियुक्त हो रहा है, जो समन्वय का काम देखेगा। मार्च तक बरबीघा रेल परियोजना की शुरूआत होगी। नवादा-बिहार शरीफ रेललाइन का डीपीआर बनाने का आदेश मंत्रालय ने दिया है। निर्माण कार्य एक लंबी प्रक्रिया है। लंबा प्रोजेक्ट है। थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। फिलहाल के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था पर चर्चा हुई है। ताकि आमजनों को राहत मिल सके। दानापुर मंडल की ओर से तिलैया जंक्शन के पास रैक प्वाईंट या गोदाम निर्माण को लेकर पहल की जा रही है। श्रमजीवी व राजगीर इंटरसिटी के लिए विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समपार रेलवे फाटक का निर्माण रेलवे ने बंद कर दिया है। चातर, मंजौर अंडरपास का निर्माण होगा। जसौली गांव के पास अंडरपास के लिए रेलवे अध्ययन करने आ रही है। उन्होंने कहा कि अंडरपास टू लेन जैसा बनेगा, आवागमन में सहुलियत होगी। काशीचक स्टेशन पर टिकट आरक्षण काउंटर के लिए सहमति बनी है। नवादा स्टेशन पर दोनों तरफ टिकट काउंटर निर्माण के लिए सहमति बन गई है। 


ईमानदारी से चल रहा प्रयास : सांसद 

लोकसभा चुनाव में सकारात्मक थीम लेकर उतरे थे। विकसित भारत की परिकल्पना के साथ विकसित नवादा की थीम के साथ चुनाव लड़ा। एक दिन भी गवाया नहीं है। आकांक्षी जिला है। अनुभव जीत के बाद ही हुआ। जहां हाथ दो वहां ही खाई। अभी भी बहुत कुछ करना है। प्रयास इमानदारी से चल रहा है। सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक अनिल सिंह भी मौजूद रहे। 



हरदिया में होगा बिहार का पहला फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट 

सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि बिजली की समस्या पूरे लोकसभा में है। नवादा डेढ़ साल में बिजली की चिंता से मुक्त हो जाएगा। कई प्रोजेक्ट आरंभ हो चुके हैं। बिहार का पहला फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट हरदिया डैम में स्वीकृत हुआ है। अकबरपुर के कुलना में एक पावर सबस्टेशन का निर्माण हो रहा है। दो चरण में काम होगा। दूसरे चरण का पैसा अगले 15-20 दिन में भारत सरकार भेज देगी। भारत सरकार द्वारा प्रथम प्राथमिकता पर नवादा के प्रोजेक्ट को लिया गया है। सबस्टेशन कुलना, बस्तीबिगहा, खानपुर में बनेगा। नवादा में पावर स्टेशन का निर्माण होगा। 100 केवीए का दस ट्रांसफॉर्मर नवादा पहुंच चुका है। कौआकोल के मोरमा फीडर में सिर्फ पैनल का काम बाकी है। अगले डेढ़ साल में बिजली की स्थिति काफी सामान्य हो जाएगी। बिजली की पीड़ा दूर हो जाएगी। स्थिति में गुणात्मक सुधार होगा। केंद्रीय विद्यालय के लिए भारत सरकार तैयार है।

Post a Comment

Previous Post Next Post