मंथर गति से चल रहा 30 शैय्या वाले अस्पताल निर्माण में गुणवत्ता का अभाव asptal

👉

मंथर गति से चल रहा 30 शैय्या वाले अस्पताल निर्माण में गुणवत्ता का अभाव asptal

 


-अधिकारियों की उदासीनता के कारण संवेदक कर रहे मनमानी

नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) जिले के उग्रवाद प्रभावित सिरदला प्रखंड मुख्यालय में 30 शैय्या वाले अस्पताल का निर्माण काफी मंथर गति से चल रहा है। ऐसे में अस्पताल का लाभ प्रखंड वासियों को नहीं मिल पा रहा है। और तो और कराये जा रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूर्ण अभाव है। ऐसा अधिकारियों की उदासीनता के कारण हो र हा है। 

स्थानीय नागरिकों की मानें तो तीन वर्ष पूर्व कोल्डिहा नहर के पास भूमि पूजन कर कार्य आरंभ किया गया था। संवेदक द्वारा एक नम्बर के बजाय तीन नम्बर ईंट के साथ ही स्थानीय गिट्टी का उपयोग निर्माण कार्य में किया जा रहा है। उत्तम क्वालिटी सिमेंट के बजाय मिनी प्लांट सिमेंट का उपयोग निर्माण कार्य में किया जाने से भवन कब धराशायी हो जाय कहना मुश्किल है। 

स्थानीय नागरिकों ने निर्माण स्थल पर उपयोग में लायी जा रही भवन निर्माण सामग्री की जांच की मांग समाहर्ता से की है। ऐसा न होने पर कब भवन धराशायी होकर कितने की असमय जान ले ले कहना मुश्किल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post