बहन के ससुराल विवाद सुलझाने गए दो भाईयों पर धारदार हथियार से हमला

👉

बहन के ससुराल विवाद सुलझाने गए दो भाईयों पर धारदार हथियार से हमला



प्रतिनिधि, विश्वास के नाम रजौली : 

थाना क्षेत्र के ढाब गांव स्थित अपनी बहन के ससुराल विवाद सुलझाने गए दो भाईयों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जिसमें दोनों जख्मी हो गए। घायलों की पहचान सोहदा गांव निवासी सरजू चौधरी के पुत्र पिंटू कुमार एवं रंजीत कुमार के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। घायलों की मां ने बताया कि बेटी की शादी छह वर्ष पूर्व मुसाफिर चौधरी के बेटे दिनेश चौधरी से की थी। दामाद रजौली में एक सायबर कैफे में काम करता है। शादी के बाद से ही ससुर, देवर बड़ू चौधरी एवं छोटू चौधरी नशे में घर पर अक्सर गाली-गलौज करता था। विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट करते थे। इस बात को लेकर कई बार समझौता भी किया गया। लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। शुक्रवार को बेटी ने मोबाइल पर कॉल कर बताया कि गुरूवार को उसके साथ पुन: झगड़ा हुआ है। जिसके बाद दोनों बेटे उसके ससुराल गए थे। बातचीत के दौरान उनपर पसुली से हमला कर दिया गया। इसे लेकर थाने में आवेदन दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post