पकरीबरावां के छतरवार में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

👉

पकरीबरावां के छतरवार में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान



प्रतिनिधि, विश्वास के नाम नवादा :

जिले के वारिसलीगंज विधान सभा के पकरीबरावां मंडल के छतरवार ग्राम में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ों लोग भाजपा के सदस्य बने। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह जिला सदस्यता प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि सदस्यता अभियान में वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी, क्षेत्रीय सह प्रभारी पंकज सिंह, जिला प्रभारी राजेश चंद्रवंशी, जिला महामंत्री शैलेंद्र शर्मा, विजय पांडेय, जिला सह सदस्यता प्रभारी बिनोद कुमार भोली, अशोक चौहान, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, चंदन कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह, मंडल महामंत्री विजय कुमार आदि लोग थे। उन्होंने बताया कि भाजपा की सदस्यता लेने के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। पीएम के नेतृत्व में दुनियाभर में देश का डंका बज रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post