बारिश होने से रजौली की सड़के हुई कीचड़मय

👉

बारिश होने से रजौली की सड़के हुई कीचड़मय

बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले



जौली। प्रतिनिधि, विश्वास के नाम 


बुधवार को रजौली में हुई झमाझम बारिश से रजौली बाजार की सड़के कीचड़मय हो गई है। हालांकि बारिश होने से प्रखंड क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल उठे। 

बारिश होने से रजौली बाजार की सभी सड़को पर कीचड़ पसर गया है और सड़क कीचड़मय हो गई है। लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग कीचड़ में ही सड़क से होकर आवागमन कर रहे हैं। बाजार मुख्यालय में कई जगह गड्ढे होने के कारण बारिश का पानी जमा हो गया।

हालांकि रजौली के एक किसान ने बताया कि बारिश होने से मक्का की खेती को फायदा पहुंचा  है। मक्का की खेती लगी हुई है। मक्का का अच्छा पैदावार होने के लिए जितना बारिश की आवश्यकता थी। उतना बारिश हो गई है। धान की मोरी खेतों में पहले ही लग चुकी है। अच्छा बारिश होने के बाद धान की रोपनी भी जल्द शुरू हो जाएगी।

वहीं बाजार के कई लोगों का कहना है कि कई दिनों से रजौली में बारिश नहीं हो रही थी। जिसके कारण लोगों को गर्मी लग रही थी और लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे। लेकिन बुधवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post