नए कानून में महिला व बच्चों के साथ अपराध के लिए सख्त सजा का है प्रावधान

👉

नए कानून में महिला व बच्चों के साथ अपराध के लिए सख्त सजा का है प्रावधान



प्रतिनिधि, विश्वास के नाम रजौली : 

प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर में नए कानून की जानकारी देने को लेकर महिला हेल्प डेस्क प्रभारी पिंकी कुमारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने छात्राओं को नए कानून के साथ ही साइबर सुरक्षा, डायल 112 एवं महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का नंबर भी साझा किया। छात्राओं व महिलाओं के साथ हो रहे क्राइम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी है। साथ ही बताया कि वर्तमान समय में लोग साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं। इससे सावधान रहना है और खुद को सुरक्षित रखना है। 

डायल 112 के बारे में कहा कि अगर कभी भी असुविधा महसूस हो तो अविलंब डायल 112 को सूचना दें। सूचना के कुछ समय बाद ही पुलिसकर्मी आपके पास होंगे। जिससे आप खुद को सुरक्षित महसूस कर सकेंगे। दंड से न्याय की ओर अग्रसर होते हुए एक जुलाई से देश में नया कानून लागू किया गया है। नए कानून में महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के लिए सख्त सजा के प्रावधान किए गए हैं। नये कानून को लाने का उद्देश्य जांच और न्याय प्रणाली को पारदर्शी, सहज और सुलभ बनाना है। आमजन को नये कानून के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से स्कूल में इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ताकि स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी सहित आमजन नये कानून से परिचित हो सकें। घटना की जानकारी पुलिस को देनी चाहिए। गौरतलब हो कि एक जुलाई 2024 से नये आपराधिक अधिनियम भारतीय न्याय संहिता बीएनएस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बीएनएसएस और भारतीय साक्ष्य अधिनियम बीएसएलागू हुए है। तीनों कानूनों का उद्देश्य विभिन्न अपराधों और उनकी सजाओं को परिभाषित कर देश में आपराधिक न्याय प्रणाली को पूरी तरह बदलना है। यह कानून दंड नहीं दिया है। यदि छात्र-छात्राओं के आसपास अपराध घटित हो रहा है तो उसकी जानकारी पुलिस को देनी चाहिए। छात्र-छात्राएं चाहें तो प्रतिदिन होने वाले सड़क हादसों में कमी लायी जा सकती है। यातायात नियमों का पालन करने एवं अन्यों को भी प्रेरित करने की बात कही। छात्राओं को बाल अपराध, बाल शोषण, नाबालिग बच्चियों के उत्पीड़न के अलावा अन्य आपराधिक मामलों की भी जानकारी दी गयी। साथ ही बताया कि सभी थाना में अब महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है, ताकि महिलाओं को त्वरित न्याय मिल सके। इस दौरान महिला कॉन्स्टेबल अंजली कुमारी व नीतू कुमारी के अलावा विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं सैंकड़ों छात्राएं उपस्थित थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post