पैक्स मुख्यालय बदले जाने पर आमसभा में हंगामा, नारेबाजी

👉

पैक्स मुख्यालय बदले जाने पर आमसभा में हंगामा, नारेबाजी



पुलिस ने हस्तक्षेप कर लोगों को कराया शांत

प्रतिनिधि, विश्वास के नाम नवादा : 

नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड के सन्दोहरा का पैक्स मुख्यालय बदलने को लेकर शुक्रवार को आमसभा में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की। हंगामे को देख आमसभा को रद्द कर दिया गया। इस बीच पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए लोगों को शांत कराया। बीसीओ दीपक कुमार की देखरेख में आमसभा का आयोजन किया गया था। 

टिंकू कुमार ने बताया कि 2008 में संदोहरा में पैक्स मुख्यालय बनाया गया था। अब 15 साल के बाद परमा गांव के कुछ लोग अपने गांव में पैक्स मुख्यालय कराना चाहते हैं। इसी को लेकर हंगामा किया गया। इसके पूर्व में दो बार आमसभा बुलाई गई था। उन दोनों बार भी आमसभा में बवाल हुआ था। संदोहरा व अन्य गांव के ग्रामीण कहते हैं कि 2008 में जब संदोहरा में पैक्स मुख्यालय बनाया गया था, तब कोई विरोध नहीं हुआ था। लेकिन अब परमा गांव के कुछ लोगों द्वारा विरोध किया किया जा रहा है। जिसके कारण इस तरह का तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है। टिंकू कुमार सहित 500 लोगों के हस्ताक्षर के साथ जिला पदाधिकारी को एक आवेदन भी दिया गया है। जिस आवेदन में परमा गांव के एक व्यक्ति पर कई तरह का गंभीर आरोप भी लगाया गया है। टिंकू कुमार बताते हैं कि सन्दोहरा के साथ अन्य कई गांवों के लोग चाहते हैं कि संदोहरा में पैक्स मुख्यालय बना रे। सिर्फ पंचायत के एक गांव परमा के ही कुछ लोग विरोध कर रहे है।

Post a Comment

Previous Post Next Post