विकसित भारत, विकसित बिहार के सपनों को साकार करेगा यह बजट: गगन

👉

विकसित भारत, विकसित बिहार के सपनों को साकार करेगा यह बजट: गगन

बिहार में सड़क के लिए 26 हजार करोड़ में बिहार मे दो नए पुल, पटना-पुर्णिया के बीच बनेगा नया एक्सप्रेस-वे 



जौली। प्रतिनिधि, विश्वास के नाम 


मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में देश का नया बजट पेश की। 

पेश किए गए बजट विकसित भारत, विकसित बिहार के सपनों को साकार करेगा। यह बातें रजौली के भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य उर्फ गगन ने बताया कि यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी सोच, भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त बनाने की दिशा का आगाज है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस 3.0 बजट में सभी वर्ग, समुदाय, महिला, युवा, गरीब, छात्र, किसान को प्राथमिकता के आधार पर स्वस्पर्शी, समावेशी भारत बनने की दिशा में यह बजट आया है। 

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि मोदी सरकार के 3.0 बजट में नये टैक्स रिजीम में 3 लाख तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। स्टैंडर्ड डिडक्शन से 17.5 हजार करोड़ रुपये का फायदा, नया रोजगार सृजन पर 2 लाख करोड़ का खर्च होगा। बड़ी कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप मिलेगी। देश भर में गरीब परिवार के लिए 3 करोड़ नये घर बनेंगे। मुद्रा लोन की रकम दस लाख से बढ़ाकर 20 लाख की जायेगी। इस बजट में बिहार को भी आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मोदी सरकार ने 26 हजार करोड़ की आर्थिक सहायता देकर महत्वपूर्ण स्थान दिया है। बिहार में सड़क के लिए 26 हजार करोड़ में बिहार मे दो नए पुल, पटना-पुर्णिया के बीच नया एक्सप्रेसवे बनेगा। बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन वाला पुल बनेगा। बिजली के क्षेत्र में बिहार को 21,400 करोड़ रूपये की लागत से भागलपुर के पीरपैंती में 2400 मेगावाट का नया बिजली संयंत्र, बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए 11 हजार 500 करोड़ का ऐलान किया गया। पर्यटन के क्षेत्र में काशी की तर्ज पर बिहार में बोधगया मंदिर कॉरिडोर का निर्माण, राजगीर में बह्मकुंड का विकास, गया के विष्णुपद मंदिर का विकास होने से बिहार के विकास में अहम भूमिका अदा करेगा। 

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जिन्होंने विकसित भारत, समृद्ध भारत के साथ-साथ, बिहार को विकसित बनाने की दिशा में विशेष रूप से आर्थिक सहायता देने का काम किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post