आकांक्षी प्रखंड पकरीबरावां व काशीचक का होगा विकास

👉

आकांक्षी प्रखंड पकरीबरावां व काशीचक का होगा विकास



जिला स्तरीय सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम का आयोजन 

30 सितंबर तक जिला व संबद्ध प्रखंड में होगा कार्यक्रम 

प्रतिनिधि, विश्वास के नाम नवादा : 

नवादा में निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी) में सोमवार को सांसद विवेक ठाकुर व डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की मौजूदगी में आकांक्षी जिला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने सांसद विवेक ठाकुर को पौधा देकर स्वागत किया। सांसद ने कहा कि विकसित नवादा के संकल्प को पूरा किया जाएगा। जिले के पकरीबरावां व काशीचक को आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयिनत किया गया है। आकांक्षी प्रखंडों में विकास को लेकर कई कार्यक्रम होंगे। जिससे दोनों प्रखंड शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही कई क्षेत्र में विकसित होगा। 

नीति आयोग द्वारा नवादा जिले के काशीचक एवं पकरीबरावां प्रखंड का चयन आकांक्षी ब्लॉक के रूप में किया गया है। यहां स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि एवं सामाजिक क्षेत्र में सुधार के लिए निर्धारित किये गए छ: इंडिकेटर में प्रगति लाने के लिए विशेष गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि अगले तीन महीने में शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर लेना है। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी प्रखंड के तहत 30 सितम्बर तक सम्पूर्ण अभियान चलेगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्लान और रणनीति के अनुरूप 30 सितम्बर तक हर हाल में शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने का सख्त निर्देश दिया है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिला मिट्टी जांच प्रयोगशाला को कुल 13100 लक्ष्य दिया गया। जिसमें 2250 की जांच कर ली गयी है। 2250 मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण भी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 35 नव दम्पत्तियों को नई पहल कीट का वितरण किया गया। 


आईटीआई में कराई गई दौड़ प्रतियोगिता 

सम्पूर्णता अभियान आकांक्षी जिला के अन्तर्गत आईटीआई के मैदान में 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का शुभारम्भ डीएम व डीडीसी ने किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम गांधी इंटर स्कूल, द्वितीय कन्हाई इंटर स्कूल एवं तृतीय स्थान पर ज्ञान भारती स्कूल के छात्र आये। इन सभी स्कूलों के छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। मौके पर नवादा विधायक विभा देवी, हिसुआ विधायक नीतु कुमारी, जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post