फांसी के फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

👉

फांसी के फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव



साइबर फ्रॉड का विरोध करने पर हत्या का लगाया आरोप 

प्रतिनिधि, विश्वास के नाम नवादा :

ससुराल में फांसी के फंदे में लटका हुआ नवविवाहिता का शव पुलिस ने बरामद किया है। बुधवार को रोह थाना क्षेत्र के डेगमा गांव में फांसी के फंदे से लटका एक नवविवाहिता का शव बरामद किया गया। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान संतोष साव की पत्नी 21 वर्षीय रोहिणी कुमारी के रूप में की गई है। मृतका के चाचा महेंद्र साव ने बताया कि एक वर्ष पूर्व रोहिणी की शादी संतोष साव से हुई थी। वह साइबर फ्रॉड का काम करता था। जिसका रोहिणी लगातार विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर बराबर विवाद हो रहा था और रोहिणी की हत्या कर उसे फांसी के फंदे से लटका दिया। चार दिन के बाद मृतक लड़की की शादी की सालगिरह था। लेकिन एक साल होने से पहले ही ससुराल वाले ने अपनी ही बहू की हत्या करके फांसी के फंदे में लटका दिया है। इधर थाना प्रभारी बसंत कुमार घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि मायके वाले ने ससुराल वाले पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आवेदन के आधार पर मामला की जांच करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मृतका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post