हाथ में तिरंगा लेकर कैंडल मार्च निकाल कर मनाया गया 25 वाँ कारगिल विजय दिवस

हाथ में तिरंगा लेकर कैंडल मार्च निकाल कर मनाया गया 25 वाँ कारगिल विजय दिवस

पद यात्रा करते हुए शहीद जवान अमर रहे, भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा चौक-चौराहा 



शहीद हुए जवानों के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर किया श्रृद्धांजलि अर्पित 





विश्वास के नाम


रजौली


बजरंगबली चौक स्थित भाजपा कार्यालय से मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा लेकर कैंडल मार्च निकालकर 25वां कारगिल विजय दिवस मनाया। 

भाजपा कार्यालय से भाजपा कार्यकर्ता पद यात्रा करते हुए हाथ में तिरंगा लेकर शहीद जवान अमर रहे, भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। हाट चौक  पहुंचकर कैडिंल मार्च निकालकर 26 जुलाई 1999 में कारगिल युद्ध में दुश्मनों से मुकाबला करते हुए हमारे देश के शहीद हुए वीर जवानों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि अर्पित किया। 

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल की जंग 60 दिनों तक चली थी। पाकिस्तानी सेना चुपके से  कारगिल की पहाड़ियों पर चढ़ गया था। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में कारगिल की 15 हजार फीट ऊंची चोटियों पर कब्जा कर लिया था। लेकिन भारतीय जवानों ने अदम्य साहस दिखाते हुए पाकिस्तानी सैनिकों के कब्जे से कारगिल को मुक्त कराया। इस युद्ध में भारत ने अपने 527 जवानों को खोया जबकि 1363 जवान घायल हुए थे। 

मंडल अध्यक्ष ने देश के लिए सेवा  दिए रियाटर्ड मेजर रामरतन यादव, बजरंगी राम, सूर्यदेव प्रसाद वर्मा, नरेश प्रसाद को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 वाँ कारगिल विजय दिवस पर लद्दाख के द्रास गए। कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीद हुए सैनिकों को श्रृद्धांजलि अर्पित किए। इसके बाद शिंकुन ला सुरंग परियोजना का उद्घाटन किएं। 

मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, जिला कार्यसमिति सदस्य रंजन कुमार बब्लू, संजय कुमार बंटी, मंडल महामंत्री संतोष कुमार वर्मा, राहुल कुमार पांडेय, प्रो सुरेंद्र चौधरी, देवेन्द्र प्रसाद दीवान, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल राजवंशी, मंडल उपाध्यक्ष धनंजय कुमार, वीरेन्द्र प्रसाद, मनीष कुमार, मनोज कुमार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार, गोपाल बाबा, नवीन कंधवे, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार, भोला राजवंशी, आकाश कुमार, रामभजन प्रसाद, विनोद आर्या, विकास कुमार प्रभाकर के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post