खरीफ मौसम में किसानों को मोटे अनाज की खेती करने पर दिया गया जोर

👉

खरीफ मौसम में किसानों को मोटे अनाज की खेती करने पर दिया गया जोर





रजौली के गांवो में किया गया खरीफ किसान चौपाल का आयोजन 



सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को दी गई जानकारी 





रजौली। प्रतिनिधि, विश्वास के नाम 


शुक्रवार को रजौली प्रखंड के दो पंचायतों लेंगुरा पंचायत के तारगीर व अमावां पश्चिमी पंचायत के कैरीखाप गांव में खरीफ किसान चौपाल का आयोजन किया गया।

आयोजित किसान चौपाल में बताया गया कि आत्मा कृषि विभाग का एक अंग है। जो प्रचार प्रसार का काम करती है। आत्मा के द्वारा किसानों को किसान मेला, किसान चौपाल, प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण के बारे में बताया जाता है। आत्मा योजना कृषि विभाग के द्वारा काम करता है साथ ही योजनाओं के बारे में जानकारी देता है। 

अभी सरकार के द्वारा राज्य में खरीफ मौसम में कृषि से संबंधित जो भी योजनाएं चलाई जा रही है या जो भी योजनाएं आने वाली है। उस योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। ताकि किसान जागरूक हो और उसे उसका लाभ मिल सके। किसान चौपाल के माध्यम से विभाग की योजनाओं के अलावा फसल अवशेष प्रबंधन स्वायल हेल्थ कार्ड की महत्ता व अन्य तकनीकी जानकारी से भी किसानों को अवगत कराया गया। 

साथ ही किसानों को बताया गया कि इस खरीफ मौसम में मोटे अनाज का खेती भी करनी है इसपर जोर दिया गया।

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार रंजन एवं प्रखंड कृषि समन्वयक धनंजय कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन रजौली प्रखंड में दो पंचायतों में किसान चौपाल का आयोजन कर सरकार के द्वारा चलाई जा रही किसानों से संबंधित योजनाओं की जानकारी देना है। 

उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा कौन-कौन योजना चलाई जा रही है। इसकी जानकारी किसानों को नहीं है। जिसके कारण किसानों को सिर्फ कृषि विभाग के योजनाओं के लिए कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। 

मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक निलेश रंजन, अंशिका, एवं किसान सलाहकार मनोज कुमार, मुकेश कुमार सिंह के साथ दर्जनों किसान उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post