महज 50 हजार के लिए बीबी और बच्चे की कर दी हत्या

👉

महज 50 हजार के लिए बीबी और बच्चे की कर दी हत्या


- पति, सास- ससुर गिरफ्तार,


प्रतिनिधि विश्वास के नाम जमुई:
महज
50 हजार के लिए बीबी और बच्चे की सोए अवस्था में गला दबाकर और चाकू से

गोद कर हत्या कर दी गई। यह दिल दहला देने वाली घटना चकाई थाना क्षेत्र के परांची गांव में गुरुवार की देर रात 2:30 बजे के करीब घटी। घर में सोए
अवस्था में ही पति महेश दास ने घटना को अंजाम दिया। मृतका की पहचान

सुनीता देवी 24 एवं उसके 5 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार के रूप में हुई है। मृतका
की मां बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के बीचगढ़ा निवासी मुन्ना देवी ने अपने

दामाद महेश पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर महेश को गिरफ्तार कर लिया
है। उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने घटना में

प्रयुक्त चाकू और एक मोबाइल भी बरामद किया है। हालांकि, महेश ने बचने के लिए
झूठी कहानी गढ़ते हुए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने सुबह में

बताया कि रात में 2:30 बजे के करीब वह शौच के लिए घर से निकल कर थोड़ी दूर
गया था तभी पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुन वह दौड़ा आया तो देखा कि किसी

ने उसकी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी है। पत्नी के चेहरे और पेट पर चाकू
के निशान हैं। इसके बाद उसने हो -हल्ला किया तो बगल में सोए उसके माता-पिता

पहुंचे। इसके बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग भी पहुंचे और मामले की
सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस के साथ एसडीपीओ राजेश

कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने पति से घटना
की विस्तृत जानकारी ली। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के पति महेश दास एवं

सास- ससुर को हिरासत में ले लिया। इधर, घटना के बाद मृतका सुनीता देवी के
मायके से पहुंचे उसकी मां मुन्ना देवी ने अपने दामाद और उसके माता-पिता और

अन्य पर दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हत्या
करने की बात कही। पुलिस ने जब सख्ती से महेश से पूछताछ की तो उसने पूरी

घटना का खुलासा करते हुए हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस मामले की जांच
कर रही है। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है

Post a Comment

Previous Post Next Post