चुनाव नतीजों से साफ......इस बार वैशाखी पर मोदी सरकार

👉

चुनाव नतीजों से साफ......इस बार वैशाखी पर मोदी सरकार

प्रतिनिधि विश्वास के नाम


नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को वोटों की गिनती हो रही है। इस बीच अभी तक रुझान आए हैं, इसके मुताबिक एनडीए गठबंधन को बढ़त हासिल होती हुई दिखाई दे रही है। एनडीए गठबंधन को 295 सीटें मिलती दिख रही है। जबकि इंडिया गठबंधन को 230 सीटें मिलती दिखाई रही है। हालांकि बड़ा झटका भाजपा को लगा है। 2014 और 2019 में अपने दम पर सरकार बनाने वाली भाजपा को इस बार पूर्ण बहुमत मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है। भाजपा 242 सीटों पर जीतती हुई दिखाई दे रही है, जबकि बहुमत का आंकड़ा 272 है। 

इस बार मजबूत सरकार के लिए भाजपा को अपने सहयोगी दलों पर निर्भर रहना होगा। लेकिन भाजपा को यह बात अच्छे से पता है कि उसके लिए इस बार राह आसान नहीं होने वाली है। इसका बड़ा कारण यह है कि चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और नीतीश के नेतृत्व वाली जदयू ने 15-15 सीटों पर अपनी बढ़त बना रखी है। इसका मतलब साफ है कि दोनों पार्टी मिलकर 30 सीटें हो रही हैं। ऐसे में कहीं ना कहीं भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को इन्हीं दोनों दलों के सहारे चलना होगा। हालांकि इतिहास चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार को लेकर कुछ अलग बात ही कहता है। दोनों नेताओं का पलटने का इतिहास रहा है। यह कब किसके साथ रहेंगे और किससे दूरी बना लेंगे, यह कहा नहीं जा सकता है। 

भाजपा को महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में जबरदस्त तरीके से नुकसान होता दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश में 80 सीटों पर जीत हासिल करने का दम भरने वाली भाजपा महज 35 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरी ओर महाराष्ट्र में भी उसके तगड़ा नुकसान हुआ है। राजस्थान में वह 10 सीटें होती हुई नजर आ रही है। पश्चिम बंगाल के उत्तर क्षेत्र में भाजपा को जबरदस्त नुकसान हुआ है। पिछली बार उत्तर बंगाल में उसे सभी सीटें मिली थी। लेकिन इस बार उसे नुकसान होता दिखाई दे रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post