पुलिस की महिला डेस्क ने सुलझाया पति-पत्नी का विवाद vivad

👉

पुलिस की महिला डेस्क ने सुलझाया पति-पत्नी का विवाद vivad

 


सालों से दंपत्ति के बीच चल रहा था विवाद

रोह थानाध्यक्ष ने दोनों के बीच कराई सुलह 

मुख्य प्रतिनिधि, विश्वास के नाम

नवादा जिले के रोह थाना की पुलिस की एक बेहतर पहल देखने को मिली है। थाना में कार्यरत महिला डेस्क ने पति-पत्नी के बीच दो सालों से चल रहे विवाद को पल भर ही सुलझा दिया है। इसके बाद दोनों पति-पत्नी साथ-साथ रहने को राजी हो गए। बताया जा रहा है कि पांच साल पहले मड़रा गांव निवासी स्व. सर्जन सिंह के पुत्र विकास कुमार एवं काशीचक थाना क्षेत्र के बिरनावां गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह की पुत्री कविता कुमारी की शादी हुई थी। शादी के बाद एक बच्चा भी हुआ। शादी के बाद एक दो साल तक पति-पत्नी ठीक-ठाक से रहे। लेकिन उसके बाद से पति-पत्नी में लगातार किसी न किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच बराबर लड़ाई झगड़ा होते रहता था। जिससे महिला काफी परेशान हो रही थी। पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने सारी बातें अपने मायके के लोगों को बताई। तब जाकर उसके पिता ने रोह थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। जानकारी मिलने पर रोह थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने पति-पत्नी को थाना पर बुलाकर दोनों के बीच सुलह कराकर दोनों को मिला दिया। थानाध्यक्ष ने दोनों को शपथ भी दिलाई कि अब आगे कोई विवाद नहीं होगा और दोनों मिलजुल कर रहेंगे। बहरहाल, पुलिस की इस पहल की हर तरफ तारीफ हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post