जेल से छूटे जघन्य कांडों के आरोपित थाने में हाजिर aaropi

👉

जेल से छूटे जघन्य कांडों के आरोपित थाने में हाजिर aaropi



- भविष्य में आपराधिक कृत्यों से दूर रहने की दी गई हिदायत

- हाल में ही जेल से बाहर आए लोगों का हुआ था सत्यापन

मुख्य प्रतिनिधि, विश्वास के नाम :

नवादा जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में जघन्य कांडों में जेल से बाहर आए आरोपितों को संबंधित थानों में हाजिर किया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने वैसे लोगों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि भविष्य में आपराधिक कृत्यों से पूरी तरह दूर रहें। अन्यथा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। नवादा पुलिस ने अपने सोशल हैंडल पर इस जानकारी को साझा किया है। जिसमें कहा गया है कि नवादा जिला के प्रत्येक थाना में रविवार को डकैती, हत्या, लूट जैसे जघन्य कांडों में जेल से छूटे अभियुक्तों की उपस्थिति दर्ज कराई गई है। वैसे लोगों को भविष्य में ऐसी कृत्यों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। 

गौरतलब है कि एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने जिले की कमान संभालने के साथ ही अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आए अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन किया गया था। वैसे लोगों के घरों में जाकर पुलिस पदाधिकारियों ने मिलकर आवश्यक निर्देश दिया था। अब उन लोगों की थाना में उपस्थिति दर्ज कराई गई है। इसके माध्यम से संदेश दिया गया कि आपराधिक वारदातों में शामिल रहने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। वैसे लोगों की हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। एसपी ने कहा कि पुलिस लोगों को सुरक्षा देने के लिए तत्पर है। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post