डांडिया समारोह में झूमे माहुरी समाज के लोग

👉

डांडिया समारोह में झूमे माहुरी समाज के लोग



प्रतिनिधि, विश्वास के नाम नवादा : 

शहर के लाइनपार मिर्जापुर स्थित माहुरी वैश्य सेवा सदन माहुरी समाज की ओर से डांडिया समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज की कुलदेवी मां मथुरासिनी माता एवं माता दुर्गा रानी की पूजा-अर्चना हुई। माहुरी समाज के विनोद प्रसाद भदानी, संजय कुमार मुन्ना एवं मंजू देवी ने दीप प्रज्ज्वलित किया। माता रानी की भक्ति गीतों की धुन पर लोग थिरकते नजर आये। डांडिया में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ डांडिया नृत्य पेश किया और माता रानी की आराधना की। मौके पर कृष्ण कुमार उर्फ किसान जी, नीरज कुमार लोहानी, पंकज कुमार अठघरा, मनोज कुमार भदानी, कुन्दन कुमार वैश्यकियार, डॉ. रितेश कुमार, अभय कुमार, विकास कुमार भदानी, अशोक कुमार पिंटू, हेमन्त कुमार तरवे, पुनित कुमार, सोनी भदानी, खुशबू भदानी, मनीषा लोहानी, शोभा अठघरा, अल्का, वंदना, रचना, भारती, विनीता, ममता, निशी, रागनी, रजनी, रूपा, राजू कुमार बरबिगहिया, कुन्दन कुमार अठघरा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post