घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

👉

घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


मृतका के मायके वाले लगा रहे हत्या का आरोप

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ, नगर थानाध्यक्ष

नवादा:


नवादा नगर के न्यू एरिया यमुना पथ मोहल्ले में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका निभा कुमारी उसी मोहल्ले के मुकेश कुमार की पत्नी थी। वह पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव के शंभू शरण सिंह की पुत्री थी। घटना के पीछे घरेलू विवाद सामने आ रहा है। बताया जाता है कि महिला ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। कहा जा रहा है कि पति पत्नी के बीच विवाद चला आ रहा था। जिसके बाद महिला ने यह कदम उठा लिया। इधर, मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। काफी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जुट गई। वहीं घटना की जानकारी प्राप्त होते ही डीएसपी अनोज कुमार,  थाना प्रभारी अविनाश कुमार स्पेशल टीम के साथ पहुंच गए। मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post