एडीजी, आईजी व कमिश्नर पहुंचे नवादा, घटनास्थल का लिया जायजा

👉

एडीजी, आईजी व कमिश्नर पहुंचे नवादा, घटनास्थल का लिया जायजा


15 आरोपितों को पुलिस ने कर लिया है गिरफ्तार

शेष आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी जारी 

प्रतिनिधि, विश्वास के नाम नवादा :

नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर कृष्णा नगर में हुई आगजनी को लेकर प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्रवाई में लगा हुआ है। इस बीच अपर पुलिस महानिदेशक (विधि व्यवस्था) संजय सिंह, मगध रेंज के आईजी क्षत्रनील सिंह और कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा गुरुवार की दोपहर नवादा पहुंचे। आलाधिकारियों ने डीएम आशुतोष कुमार वर्मा, एसपी अभिनव धीमन समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की और पूरे हालात पर चर्चा की। जिसमें बताया गया कि आगजनी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन कर लिया गया है। अबतक कुल 15 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपित नवादा व नालंदा जिले के रहने वाले हैं। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। एडीजी ने जिले के अधिकारियों को मामले की जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की बात कही। बैठक के बाद अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। 


मंत्री रत्नेश सदा ने भी गांव पहुंच कर लिया जायजा

सूबे के मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने कृष्णा नगर महादलित टोले का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आगजनी कांड के हर दोषी को दंडित किया जाएगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ने अपना काम शुरू कर दिया है। जबकि जिला प्रशासन को भी निर्देशित कर दिया गया है कि सभी पीड़ितों के पुनर्वास को लेकर तत्परता बरती जाए। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने जिला प्रशासन को पीड़ितों के पुनर्वास से लेकर भोजन-पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी पीड़ितों को तात्कालिक मदद के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post