तीन महिलाओं के अपहरण को लेकर भीम आर्मी ने किया थाना का घेराव

👉

तीन महिलाओं के अपहरण को लेकर भीम आर्मी ने किया थाना का घेराव


पुलिस के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

घटना के पीछे बताया जा रहा पुराना विवाद

प्रतिनिधि, विश्वास के नाम हिसुआ : 

तीन महिलाओं के अपहरण को लेकर बुधवार को भीम आर्मी ने हिसुआ थाना का घेराव किया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मामला अरियन गांव के जयप्रकाश नगर टोला का है। जहां सास और उनकी दो बहुओं का दबंगतापूर्वक अपहरण कर लिए जाने की बात कही जा रही है। थाना का घेराव करने से पहले लोगों ने हिसुआ के मुख्य मार्गों पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। काफी संख्या में महिलाएं, युवा, किशोर और बुजुर्ग सड़क पर उतरे थे। लगभग तीन-चार घंटों तक घेराव और प्रदर्शन चलता रहा। 

बताया जाता है कि अरियन के जयप्रकाश नगर निवासी रामभजु मांझी के पुत्र राजेश मांझी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना में दिए आवेदन के अनुसार 25 अगस्त की सुबह राजेश की मां मंजू देवी का अपहरण किया गया। उसे बाल पकड़कर घसीटते हुए काले रंग के स्कॉर्पियो में बैठा कर दंबगता पूर्वक ले जाया गया। केस में राजेश मांझी ने टुन्नी सिंह उर्फ अरविंद कुमार, गोपाल कुमार, सुदामा कुमार और अंकित कुमार पर आरोप लगाया है। इसक बाद दोपहर में राजेश अपनी पत्नी सुग्गी देवी और भभो बविता देवी के साथ नवादा अनुसूचित जाति-जनजाति थाना थाना जा रहा था। सेराज नगर के समीप राजेश मांझी की पत्नी सुग्गी देवी और भभो बबिता देवी को वाहन में बैठाकर लेकर चला गया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गयी। पीड़ित ने बताया की पूर्व के केस में समझौता करने का काफी दबाव बनाया जा रहा है। समझौता नहीं करने पर दंबगता दिखाते हुए घटना को अंजाम दिया गया। इधर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। 48 घंटे के बाद भी अपहृतों को बरामद नहीं किया जा सका। मामले पर डीएसपी सुनील कुमार ने कहा कि रविवार को घटना हुई। सोमवार को पीड़ित पुत्र राजेश कुमार के द्वारा आवेदन दिया गया। आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मामले में एक आरोपित टुन्नी सिंह के पुत्र को गिरफ्तार किया है। एक वाहन की भी जब्त किया गया है। महिलाओं की बरामदगी के लिए और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मौके पर परिक्षमान डीएसपी कामिनी कौशल, एसआई संतोष कुमार, अंजनी कुमार सहित हिसुआ थाना के एसआई, पुलिस बल आदि उपस्थित थे। डीएसपी सुनील कुमार का जल्द कार्रवाई का भरोसा पर लोग माने। काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण थाने परिसर से गये। इधर, नवादा पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि एक दिन पहले तीन महिलाओं का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। आरोपित टुन्नी सिंह ईंट भट्ठा पर लेबर सप्लाई करता है। तीनों महिलाएं भी भट्ठा पर काम करती है। दोनों पक्षों के बीच पूर्व में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस पीड़ित परिवार के संपर्क में है। तीनों महिलाओं की बरामदगी के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है और लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही तीनों को बरामद कर लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post