नारायणपुर पंचायत के मुखिया पति सह समाजसेवी महेंद्र यादव की पुण्यतिथि मनाई गई

👉

नारायणपुर पंचायत के मुखिया पति सह समाजसेवी महेंद्र यादव की पुण्यतिथि मनाई गई



प्रतिनिधि विश्वास के नाम डुमरिया: प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नारायणपुर के हरनी गांव में स्थानीय मुखिया पति सह समाजसेवी स्वर्गीय महेंद्र यादव की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।इस मौके पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ हीं उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर उपस्थित रजत नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार दांगी ने कहा कि भूतपूर्व मुखिया स्व. अनंतलाल महतो मुखिया के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। शिक्षा को लेकर उनके द्वारा समाज को जागरूक किए जाने के साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी वे आवाज उठाते थे एवं इसके खिलाफ लोगों को जागरूक करते थे। उन्हें याद करने का मतलब है उनके बताए रास्ते पर चलना। इस मौके पर मगध यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष सामाजिक नेता भवानी सिंह ने कहा कि महेंद्र यादव काफी कुशल व्यक्ति थे। वह इस समय यहां नहीं है लेकिन उनके कुशल कार्य को हम लोग कभी नहीं भूल सकते हैं। लेकिन हम उनके सपनों को साकार करने के लिए उनके परिवारों से कहें कि आप लोग अपने पंचायत में एक अच्छे कार्य करें जिससे आपका एवं उनकी सपना को याद कराया जा सके। स्वर्गीय महेंद्र जी के नाम से पंचायत में क्या अच्छा कार्य करें जिस पंचायत वासियों को सुविधा मिल सके। वहीं शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुख्य देव यादव ने कहा कि महेंद्र यादव जी की पुण्यतिथि को हम याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए नमन करते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि जिस तरह से आज महेंद्र जी की पुण्यतिथि के मौके पर उनके परिवार के द्वारा एक पीपल का वृक्ष लगाया गया है। इस तरह से हर प्रखंड एवं गांव के लोग पुण्यतिथि एवं जन्मदिन के मौके पर एक-एक पौधा जरूर लगाए। इससे आपकी जन्मदिन और पुण्यतिथि के बारे में याद दिलाया जा सकेगा और इससे पर्यावरण भी हरा भरा होगा। इसके राजा  नेता अजय कुमार दांगी, शिक्षक मुख्य देव यादव, हरिहर यादव, स्वर्गीय महेंद्र यादव की पत्नी सह स्थानीय मुखिया सरोज देवी,

स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना यादव, सामाजिक नेता भवानी सिंह, इंद्रदेव यादव, भागवत यादव, मुन्न खान, राजेंद्र यादव, डॉ राजेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, मुखिया सत्येंद्र भारती, कांग्रेस नेता पंकज पासवान सहित अन्य लोगों ने महेंद्र यादव की चौथी पुण्यतिथि को याद करते हुए उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर चंदन भुईयां, रही भास्कर सहित जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post