रजौली में जन सुराज के लिए किया गया विचार गोष्ठी का आयोजन

👉

रजौली में जन सुराज के लिए किया गया विचार गोष्ठी का आयोजन





जन सुराज विचार मंच के बैनर तले रजौली के लोगों ने रखी अपनी बात कहा-  बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर अपरिहार्य






रजौली। प्रतिनिधि, विश्वास के नाम 


सोमवार को रजौली मुख्यालय के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के पास जन सुराज के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत जन सुराज के जिला मीडिया प्रभारी व जन सुराज विचार मंच के जिला संयोजक अजय कुमार ने की। इसकी अध्यक्षता समाजवादी अजय शरण के द्वारा किया गया।

आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी अजय शरण ने कहा कि जन सुराज के जरिए बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर का आगमन एक बड़े और आंदोलनकारी राजनीति की शुरुआत है। जिस बेबाकी और बुनियादी सोच के साथ जन समस्याओं को सामने लाते हैं। यह प्रशांत किशोर का अंदाज बिहार जनमानस को छू जाता है। लिहाजा आज लाखों की संख्या में इनके चाहने वाले हैं। 

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए रमाशंकर उर्फ गप्पू सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर जिस भावना के साथ बिहार की समस्याओं को लेकर निकले हैं।

वहीं मथुरासिनी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य आनंद देव पांडेय ने कहा कि बिहार इन दिनों शैक्षणिक अराजकता से गुजर रहा है। इससे निपटने के लिए छात्रों को आंदोलित होने की जरूरत है। तभी बिहार के हर क्षेत्र में बदलाव संभव है।

कार्यक्रम में दर्जनों महिला-पुरुष उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post