दीवार गिरने से दर्जन भर लोग जख्मी, रेफर

दीवार गिरने से दर्जन भर लोग जख्मी, रेफर



प्रतिनिधि, विश्वास के नाम वारिसलीगंज : 

थाना क्षेत्र के कोचगांव गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक शादी समारोह वाले घर में हल्दी एवं मेंहदी कार्यक्रम के दौरान छत पर रखी ईंट की दीवार अचानक गिर गई। फलस्वरूप कार्यक्रम में व्यस्त महिलाएं, लड़कियां तथा युवक जख्मी हो गए। आनन फानन में जख्मियों को इलाज के लिए वारिसलीगंज के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जबकि गंभीर रूप से जख्मी एक युवती को विम्स पावापुरी ले जाया गया। 

बताया गया कि ग्रामीण उदय सिंह की पुत्री की बारात शुक्रवार को आने वाली थी। जिसकी तैयारी घर में चल रही थी। गुरुवार की दोपहर घर के आंगन में अधिकांश महिलाएं एवं युवतियां हल्दी एवं मेहंदी रस्म में व्यस्त थीं। छत की छज्जे पर ईंट की दीवार से तिरपाल बांधा गया था। जो अचानक गिर गया। दीवार गिरते ही घर में शहनाई की जगह लोगों की चीख पुकार का शोर गूंजने लगा। सूचना फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। अधिकांश जख्मियों को इलाज के लिए वारिसलीगंज स्थित एक निजी क्लिनिक लाया गया। जबकि एक-दो को पीएचसी ले जाया गया। बताया गया कि करीब एक दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। जिसमें आधा दर्जन महिलाएं को ज्यादा चोटें लगी थी। वही एक को गंभीरावस्था में विम्स पावापुरी ले जाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post