पंचाने नदी पर बना जर्जर पुल बन सकता है हादसे का गवाह

पंचाने नदी पर बना जर्जर पुल बन सकता है हादसे का गवाह



प्रतिनिधि, विश्वास के नाम नारदीगंज : 

नारदीगंज स्थित पंचाने नदी पर बना पुल जर्जर हो चुका है। पुल पर कई बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो कभी भी हादसे का गवाह बन सकता है। बड़ी संख्या में पर्यटक वाहनों का आवागमन इस पुल से होता है। साथ ही प्रखंड की बड़ी आबादी भी इस मार्ग से होकर गुजरती है। यह पुल राजगीर-बोधगया राजमार्ग 82 पर है। बता दें कि यह अतिव्यस्तम सड़क मार्ग है। यह बुद्ध सर्किट मार्ग है। इस मार्ग से गया, पटना, राजगीर, नालन्दा समेत विभिन्न पर्यटन व दर्शनीय स्थल जाने का मुख्य मार्ग है। इसके अलावा धनियावां, नंदपुर, हंडिया, पंडपा पचेया, डोहरा समेत अन्य कई गांवों के ग्रामीणों का आना जाना होता है। इस मार्ग से छोटी बड़ी सैकड़ों वाहनों का आवागमन प्रतिदिन होता है। 

स्थानीय लोग कहते हैं कि जब इस इस पुल पर से गुजरने के दौरान वाहन हिचकोले खाने लगते हैं। वाहनों पर सवार यात्री बड़ी मुश्किल से खुद को संभाल पाते हैं और भगवान को याद करने लगते हैं। इस पुल पर गुजरने के दौरान वाहन दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी बनी हुई है। 


पुल पर बने गड्ढे में भर गया है बारिश का पानी

पुल पर कई बड़े-बड़े खतरनाक गड्ढे हैं। वर्षा होने के बाद गड्ढों में बारिश का पानी भी भर गया है। जिसके चलते वाहन चालकों को गड्ढों का सही आकलन नहीं हो पाता है। कई बार बाइक सवार इन गड्ढों के कारण दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। 


रेलिंग विहीन है जर्जर पुल 

नदी पर बना पुल रेलिंग विहीन भी है। रेलिंग विहीन होने से राहगीरों को पुल पार करने में डर रहता है। जरा सी चूक होने पर या तो वाहन की चपेट में आ जायेंगे या फिर नदी में भी गिरकर चोटिल होने की सम्भावना बनी रहती है। इस पुल पर भी कई हादसे हो चुके भी है। 


छह दर्शक पूर्व हुआ था पुल का निर्माण 

जानकारी के मुताबिक इस पुल का निर्माण हुए छह दशक हो गए हैं, जो जर्जर हालत में है। लेकिन इसकी मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने हादसे की आशंका जताते हुए जर्जर पुल की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि काफी समय से पुल जर्जर हालत में है।

Post a Comment

Previous Post Next Post