Nawada:अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला

👉

Nawada:अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला


- पथराव में पुलिस की गाड़ी का शीशा टूटा

- हमला के आरोप में तीन लोग हुए गिरफ्तार

मुख्य प्रतिनिधि, विश्वास के नाम :

नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के हेमजाभारत गांव में एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस पर पथराव किया गया। जिसमें पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस पर हमले के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों में सुरेश राजवंशी का पुत्र रंजीत कुमार, मनोज राजवंशी का पुत्र सुमित कुमार और कामता राजवंशी का पुत्र आदेश कुमार शामिल है। तीनों हेमजाभारत गांव के रहने वाले हैं। 

बताया जाता है कि सिरदला थाना की पुलिस 13 मई की रात करीब 2:25 बजे लंबित कांडों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी में निकली थी। सुबह चार बजे सूचना मिली कि कांड संख्या 152/24 का प्राथमिक अभियुक्त ठेकाही गांव निवासी कपिल राजवंशी का पुत्र राजेश राजवंशी हेमजाभारत गांव स्थित सामुदायिक विकास भवन की छत पर सोया हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने सामुदायिक भवन को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद पुलिस जैसे ही अभियुक्त की तरफ आगे बढ़ी, तभी कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। तभी एक भागने की कोशिश करने लगा। जैसे ही पुलिस उसकी तरफ आगे बढ़ी, लोगों ने ईंट-पत्थर से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें सरकारी वाहन का शीशा टूट गया। इसके बाद छापेमारी टीम में शामिल पुलिस ने बल प्रयोग करते तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि पुलिस पर हमला को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में फरार अभियुक्तों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post