अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर संग्रहालय सप्ताह का आगाज

👉

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर संग्रहालय सप्ताह का आगाज


प्रतिनिधि, विश्वास के नाम : 

नवादा शहर स्थित नारदः संग्रहालय में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर शनिवार से संग्रहालय सप्ताह का आगाज हुआ। 18 से 25 मई तक कार्यक्रम का आयोजन होगा। पूर्व सिविल सर्जन डॉ. विमल प्रसाद सिंह, शिक्षाविद डॉ.आरपी साहू, इन्टैक के नवादा चैप्टर के कन्वेनर प्रो. बच्चन पांडेय और साहित्यकार वीणा मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार वर्णवाल ने किया। पूर्व सिविल सर्जन ने कहा कि पूर्वजों ने जो कुछ हमें दिया है, उसे संरक्षित करने की जरूरत है। प्रो. बच्चन पांडेय ने कहा कि विरासत को संरक्षित रखना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ी को इसकी जानकारी हो सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य इंद्रदेव प्रसाद एवं शिवकुमार प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंचासीन अतिथि सुरेंद्र कुमार, अशोक समदर्शी, सुंदर मुखिया, पंकज कुमार आदि ने बच्चों को विरासत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। वीणा मिश्रा ने संस्कृति एवं संस्कार के बारे में बताया। कार्यक्रम में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, कन्हाई इंटर स्कूल, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, कन्या इंटर विद्यालय समेत कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने संग्रहालय का भ्रमण किया। इसके बाद संग्रहालय देखो और जवाब दो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संग्रहालय के सदस्य मो. आमिर, श्याम सुंदर पासवान, सुनीता कुमारी, प्रदीप कुमार, गगन मिश्रा, जितेंद्र दास, समीर राज, रवि वर्मा, गायत्री देवी, विकास कुमार आदि सक्रिय देखे गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post