राजद - जदयू के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता - Political News

👉

राजद - जदयू के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता - Political News


नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) जिला मुख्यालय स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के आवास पर बुधवार को विभिन्न दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

रजौली के तरुण राजवंशी, संजय रविदास तथा गोविंदपुर के विधान यादव सहित दर्जनों राजद तथा जेडीयू के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

विकसित भारत एवं विकसित बिहार बनाने का संकल्प लेते हुए कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयघोष के साथ भाजपा में सम्पूर्ण जीवन रहने का संकल्प लिया। 

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, जिला प्रभारी राजेश चंद्रवंशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील सेवक सहित पार्टी के कई जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं वरीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post