डीएम के बाद एसपी ने भी संभाला कमान, जनता दरबार में सुनी फरियाद - Janta Darbar

👉

डीएम के बाद एसपी ने भी संभाला कमान, जनता दरबार में सुनी फरियाद - Janta Darbar


नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) जिले में डीएम के तत्काल बाद श नए एसपी ने भी कमान संभाल लिया है।इसके साथ ही चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाये जाने के बाद रिक्त दोनों पदों पर योगदान का कार्य संपन्न हो गया।

उन्होंने कहा- जिले की पुलिस पब्लिक फ्रेंडली होगी। किसी थानेदार की मनमानी नहीं चलेगी। कानून का पालन सभी को करना होगा, चाहे वह आम हों या खास। बगैर जरूरत किसी की गिरफ्तारी नहीं की जायेगी। मानवाधिकार का पालन करना होगा। 

उन्होंने बालू व दारू माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि संभल जायें, बर्ना संभालना हमें आता है। इसके साथ ही थानेदारों को सतर्क रहने की हिदायत दी। 

पदभार ग्रहण के तत्काल बाद एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने पुलिस कार्यालय जनता दरबार लगा लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post