नारी शक्ति संभाल रही पूजा पंडालों में सुरक्षा की कमान

👉

नारी शक्ति संभाल रही पूजा पंडालों में सुरक्षा की कमान



अमन सिन्हा इलू, विश्वास के नाम नवादा :

शारदीय नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना का महत्व है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। पूजा पंडालों में भी नारी शक्ति की अपनी जिम्मेवारियों का निवर्हण करते बखूबी नजर आएंगी। तमाम पूजा पंडालों में महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो विधि व्यवस्था का संधारण करने के साथ ही भीड़ को नियंत्रित करते नजर आएंगी। विशेषकर महिला बलों को दशहरा मेले की दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष टास्क दिया गया है। नारी शक्ति स्वरूपा महिला पुलिस पदाधिकारी व सिपाही अपने घर परिवार बाल-बच्चों से दूर महिलाएं दशहरा मेले में ड्यूटी कर रही हैं। हरेक पूजा पंडाल में महिला बल की विशेष तौर पर प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ चौक-चौराहों पर भी महिला बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। महिला बल भी पूरे उत्साह के साथ ड्यूटी करते नजर आ रही हैं। 


जिले के 375 स्थानों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

गौरतलब है कि विधि व्यवस्था संधारण को लेकर डीएम आशुतोष कुमार वर्मा व एसपी अभिनव धीमान ने संयुक्त आदेश जारी कर दिया है। इसके मुताबिक जिले के 375 स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कई स्थानों पर सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया गया है, जो असामाजिक तत्वों व अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखेंगे। 


महिलाओं व बच्चों के लिए जारी महिला हेल्प डेस्क का हेल्पलाइन नंबर

नगर थाना - 9031808241 

वाररसलीगंज थाना - 9031808242

अकबरपुर थाना - 9031808243

हिसुआ थाना - 9031808244

कौआकोल थाना - 9031808245

पकरीबरावां थाना - 9031808246

सिरदला थाना - 9031808247

नारदीगंज थाना - 9031808248

नरहट थाना - 9031808249

रजौली थाना - 9031808250

एससी-एसटी थाना - 9031808251

गोविंदपुर थाना - 9031808252

मुफस्सिल थाना - 9031808253

काशीचक थाना - 9031808254

रोह थाना - 9031808255

परनाडाबर थाना - 9031808256

थाली थाना - 9031808258

महिला थाना - 9031808259

Post a Comment

Previous Post Next Post