स्वस्थ्य जीवन के लिए सकारात्मक सोच जरूरी

👉

स्वस्थ्य जीवन के लिए सकारात्मक सोच जरूरी


प्रतिनिधि विश्वास के नाम


अकबरपुर : 

प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर पुस्तकालय भवन परिसर में शुक्रवार को भावनात्मक कल्याण एवं किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य पर विषय एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कोसी प्रमंडल के डीआईजी मनोज कुमार, रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार, बीडीओ गीता कुमारी सहित चेतना सर्विंग ह्यूमैनिटी संस्था के सचिव चेतन त्रिपाठी, आयोजक जिला परिषद सदस्य राज किशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। संस्था के सचिव चेतन त्रिपाठी ने कहा जीवन में सकारात्मक सोच रखना किशोरियों के लिए जरूरी है, तभी वह अपने जीवन में सफलता पा सकती हैं। जीवन में सकारात्मक सोच रखना, अपने आंतरिक गुणों की पहचान व भावनाओं की पहचान कर जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। प्रशिक्षक मधुलिका मनी, प्रियंका कुमारी, जयंसी प्रिया, सुमन कुमारी ने प्रशिक्षण दिया। मौके पर रुपाली कुमारी, श्रुति राज, सुषुप्ता प्रवीन, लक्ष्मीनिया देवी, रिमझिम भारती, दीपांश कुमारी, जैनम खातून, रंजीत पटेल, अशोक कुमार, राम नरेश दास, उपेंद्र पासवान आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post