हमें निखार कर सच्चा इंसान बनाती है धर्म : वृंदावन दास

👉

हमें निखार कर सच्चा इंसान बनाती है धर्म : वृंदावन दास



- हिसुआ प्रोफेसर कॉलोनी में श्रीमद्भावगत कथा का आयोजन

- वृंदावन से आए कथावाचक का प्रवचन सुनने को जुट रही भीड़

प्रतिनिधि, विश्वास के नाम हिसुआ :

हिसुआ के प्रोफेसर कॉलोनी में दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। वृंदावन से आए वृंदावन दास जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि धर्म सृष्टि के साथ सत्य मार्ग पर चलना सिखाती है। धर्म रीति-रिवाज, परंपरा, पूजा-पाठ, दर्शन, अध्यात्म आदि की समूह है, जो हमें निखार कर सच्चा इंसान बनाती है। उन्होंने कहा कि धर्म मानव के सर्वांगीण विकास का मार्ग है। गृहस्थ आश्रम धर्म की शिक्षा का स्थान है। इसलिए प्राचीनकाल से हमारे परिवारों में बड़ों का आदर करना, देश-समाज, पर्यावरण, पास पड़ोस में अपना रचनात्मक योगदान देना सिखाया जाता है। सामाजिक समरसता जरूरी है। अपने पास पड़ोस, कुटुंब और कार्यस्थल में हमें समानता के आचरण को स्थापित करना चाहिए। भेद-भाव को त्यागकर हरेक जाति से हमारा आत्मीय व्यवहार होना चाहिए। कथा व्यास ने आगे कहा कि सबसे पहले भगवान श्री हरि विष्णु की नाभी से कमल के फूल पर बैठे ब्रह्मा जी की उत्पत्ति हुई और भगवान श्री हरि विष्णु के आदेश से ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की। उन्होंने मनु और सतरूपा की उत्पत्ति की। उन्होंने आगे बालक ध्रुव की कथा से श्रद्धालुओं को प्रभावित किया। मौके पर डॉ. अमिताभ बच्चन, प्रमेन्द्र कुमार, पंडित शैलेश झा शास्त्री, गोल्डेन सिंह, शैलेन्द्र कुमार प्रसून, राजीव सिंह आदि उपस्थित थे। आयोजन में गोपाल कृष्ण, अखिलेश्वर कुमार, नवीन कुमार, दीपक कुमार, संजीव कुमार सिंह, चंदन कुमार, रंजीत कुमार टूनुर, पंकज कुमार आदि लगे हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post