दुर्गा पूजा को लेकर शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

👉

दुर्गा पूजा को लेकर शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च



प्रतिनिधि, विश्वास के नाम नवादा :

दुर्गा पूजा के मद्देनजर नवादा शहर में पुलिस बलों ने फ्लैग मार्च किया। कलेक्ट्रेट परिसर से निकाले गए मार्च का नेतृत्व जिले के पुलिस कप्तान अभिनव धीमान ने किया। उनके साथ सदर एसडीओ अखिलेश कुमार व एसडीपीओ अनोज कुमार भी थे। पुलिस बलों ने पैदल मार्च करते शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया और लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने व भाईचारे का संदेश दिया। शहर के अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, सोनारपट्टी, मुस्लिम रोड, कलाली रोड, रजौली बस स्टैंड, बड़ी दरगाह व सद्भावना चौक आदि मार्गों का भ्रमण करते हुए लोगों को पुलिस की उपस्थिति व सुरक्षा का अहसास कराया। एसपी ने लोगों से विधि व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी गई। कहा गया कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की खलल डालने पर उनके विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रशासनिक तैयारी की गयी है। सभी चौक-चौराहों पर पुलिसबलों व दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति होगी। ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। महिला पुलिस की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी। फ्लैग मार्च में स्वॉट व जिला पुलिस के महिला व पुरूष जवानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बुंदेलखंड व कादिरगंज समेत विभिन्न थानों की पुलिस भी फ्लैग मार्च में शामिल थी। वहीं स्वॉट के जवानों ने डीएसपी मुख्यालय इमरान परवेज के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर सायरन देते हुए शुक्रवार की शाम फ्लैग मार्च किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवानों व अधिकारियों ने रेड लाइट व सायरन के साथ शहर के कई संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। मौके पर नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, बुंदेलखंड थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, कादिरगंज थानाध्यक्ष श्रवण कुमार राम समेत कई पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post