छठियारी कार्यक्रम में नर्तकी डांस के हुई गोलीबारी में दादा जख्मी

👉

छठियारी कार्यक्रम में नर्तकी डांस के हुई गोलीबारी में दादा जख्मी



रजौली थाना क्षेत्र के भड़रा गांव की है घटना 

एसडीपीओ ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

प्रतिनिधि, विश्वास के नाम रजौली :

थाना क्षेत्र के भड़रा गांव में छठियारी कार्यक्रम में नर्तकी डांस के दौरान गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें पेट में गोली लगने से नरेश यादव घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया। इस बीच ग्रामीणों ने दो युवकों समेत एक बोलेरो व एक बाइक पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बता दें कि घायल नरेश यादव के पोते की छठियारी में नर्तकी डांस कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि पिन्टू यादव के बेटे की छठियारी थी। जिसमें नर्तकी डांस कराया जा रहा था। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों द्वारा ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की गई। जिसमें नरेश यादव के पेट में गोली लग गई। घटना की जानकारी पाकर एसडीपीओ गुलशन कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और जांच-पड़ताल की। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में पहुंची एक लेडी डांसर का सम्बंध किसी दूसरे ग्रुप से था। किन्तु वह दूसरे ग्रुप के माध्यम से कार्यक्रम में पहुंच गई। जिसे लेकर कुछ लोग बोलेरो और अपाची पर सवार होकर भड़रा गांव पहुंचे। गांव के विद्यालय के समीप बोलेरो वाहन लगाकर हाथ में पिस्तौल लहराते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान नरेश यादव ने उन्हें भोजन करने के लिए कहा। इसी बीच फायरिंग शुरू कर दी गई। जिसमें एक गोली नरेश यादव के पेट में जा लगी। गोलीबारी के बाद अफरातफरी मच गई। इस बीच ग्रामीणों ने बोलेरो से भाग रहे लोगों पर हमला कर दिया। ईंट-पत्थर चलाकर उसे रोक लिया एवं एक बाइक भी पकड़ ली। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घायल नरेश यादव के फर्द ब्यान के आलोक में नौ नामजद लोगों के विरुद्ध एवं तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक बोलेरो व एक बाइक भी जब्त की गई है। घटना में शामिल नावाडीह गांव निवासी उमेश सिंह के पुत्र रोहित कुमार एवं शिवालक प्रसाद के पुत्र रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post