दशहरा : 375 स्थानों पर प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारी

👉

दशहरा : 375 स्थानों पर प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारी



छह चिन्हित स्थानों पर सुपर जोनल पदाधिकारी की तैनाती

असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर, छेड़छाड़ करने पर होगी कार्रवाई

प्रतिनिधि, विश्वास के नाम नवादा : 

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को प्रशासन ने कमर कस लिया है। विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार सम्पन्न कराने के लिए जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। इसके तहत 375 स्थानों पर दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं शस्त्र/लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। अपर समाहर्त्ता चन्द्रशेखर आजाद एवं मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक इमरान परवेज, जिले के विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण वरीय प्रभार में रहेंगे। अनुमंडल दंडाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि संवेदनशील एवं अति संवेदनशील वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। साथ ही 06 आवंटित थानों में सुपर जोनल पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। पूजा स्थलों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी, बिजली बाधित न हो, छेड़-छाड़ पर कड़ी निगरानी, पूजा स्थल  पर पुलिस कर्मी की प्रतिनियुक्ति आदि के बारे में आवश्यक निर्देश दिये गए हैं। जुलूस संबंधी अनुदेश का भी पालन करने का निर्देश दिया गया है। मूर्ति विसर्जन के प्रक्रिया में बिहार नियमावली 2021 के अन्तर्गत पालन करने का निर्देश दिया गया। पूजा समिति के कार्य, अनिवार्य घोषणा एवं पूजा समिति के दायित्वों के बारे में आवश्यक निर्देश दिया गया है, जिसका अनुपालन करना अनिवार्य होगा। विभिन्न धर्मों को आहत पहुंचाने वाला/धार्मिक उन्माद उत्पन्न करने वाला वक्तव्य/हरकत पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। असामाजिक तत्वों एवं उग्रवादियों पर जिनसे किसी भी तरह की अशांति की संभावना हो, निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। असामाजिक तत्वों एवं उग्रवादियों के विरूद्ध सुसंगत धारा के अन्तर्गत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए वीडियोग्राफी/वाहन सहित ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था की गई है। सभी पूजा स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पेय जल की व्यवस्था, ड्रोन/वाच टावर की व्यवस्था की गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशाम दस्ता जिसका दूरभाष नंबर-06324-212586 एवं मो0-9661549866/8809457732 है। वज्रवाहन, वाटर कैनन की प्रतिनियुक्ति, साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, विडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरा, रोशनी की व्यवस्था आदि की गई है।


समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित

समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जिसका दूरभाष नम्बर-06324-212261 है। यह नियंत्रण कक्ष 09 अक्टूबर की सुबह छह बजे से शुरू होकर त्योहार सम्पन्न होने तक संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर समाहर्त्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संजय कुमार, परीक्ष्यमान वरीय उपसमाहर्त्ता अमरनाथ कुमार, प्रभारी लोक शिकायत निवारण कोषांग पुनि सचिन्द्र यादव नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी के रूप में रहेंगे। नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके अतिरिक्त जिला नियंत्रण कक्ष में 17 सुरक्षित दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सद्भावना चौक, रजौली बस स्टैंड, प्रजातंत्र चौक, इंदिरा चौक एवं भगत सिंह चौक नवादा में अस्थायी नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। अनुमंडल स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। अंचल स्तर पर अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष/ओपी अध्यक्ष के हस्ताक्षर से संबंधित अंचल स्थित थाना में थाना नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। 


यातायात व्यवस्था को रखा जाएगा सुचारू

यातायात व्यवस्था पर नियंत्रण रखने के लिए यातायात प्रभारी, अनुमंडल पदाधिकारी  एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर से समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। बाइकर्स पर नियंत्रण संबंधी निर्देश एवं अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए मद्य निषेध संबंधी जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष नम्बर-8544424181 है। साथ ही दलों के द्वारा छापेमारी भी की जायेगी। नवादा सदर अस्पताल स्थित नियंत्रण कक्ष जिसका दूरभाष संख्या-06324- 217472/217579 है एवं रजौली अनुमंडली अस्पताल जिसका नियंत्रण कक्ष-7903777730 है। 


सोशल मीडिया पर होगी पैनी नजर 

जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, आईटी मैनेजर एवं जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर साम्प्रदायिक सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जायेगी। असमाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया यथा-फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से एक दूसरे के धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले संवाद, अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर कड़ी नजर रखेंगे। आयोजकों को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने हेतु आयोजक/समिति को अलग से अनुमति प्राप्त करनी होगी। झांकी, थियेटर इत्यादि का आयोजन पूर्णतः वर्जित रहेगा।

जिला नियंत्रण कक्ष - 06324-212261 

पुलिस नियंत्रण कक्ष नवादा - 06324-212263

अनुमंडल नियंत्रण कक्ष नवादा सदर-06324-212238/6287891486

अनुमंडल नियंत्रण कक्ष रजौली - 9431870496

स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष नवादा - 06324-217472/217579

स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष रजौली - 7903777730

अग्निशाम नियंत्रण कक्ष नवादा - 06324-212586

विद्युत प्रमंडल नवादा नियंत्रण कक्ष - 7033095811


विद्युत प्रमंडल रजौली नियंत्रण कक्ष - 7369001361

मद्य निषेध नियंत्रण कक्ष नवादा - 8544424181

Post a Comment

Previous Post Next Post