सरकार ने घर नहीं बनाया तो कांग्रेस बनवाएगी : अखिलेश

सरकार ने घर नहीं बनाया तो कांग्रेस बनवाएगी : अखिलेश



प्रतिनिधि, विश्वास के नाम नवादा :

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह नवादा पहुंचे। उन्होंने कृष्णा नगर जाकर पीड़ितों से हालचाल जाना। उनके निर्देश पर जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मनटन सिंह, उपाध्यक्ष अनुज सिंह, मनीष कुमार ने हर पीड़ित परिवार को 5 किलो चावल, 5 किलो आटा और एक किलो आलू उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि यह बहुत निंदनीय घटना है। प्रशासन की लापरवाही से घटना हुई है। बिहार सरकार को यहां रहने के लिए घर बनाना आवश्यक है। ऐसा नहीं होगा तो कांग्रेस अपने स्तर से महादलित परिवार के लिए गृह निर्माण करवाएगी। जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने भी घटना की निंदा की। कांग्रेस नेता अनुज सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार को अवश्य मदद मिलना चाहिए। हिसुआ विधायक नीतू देवी ने भी लोगों से सहायता की अपील की। इस अवसर पर सासाराम सांसद मनोज राम, अल्पसंख्यक सेल बिहार प्रदेश के अध्यक्ष टीका खान सहित कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post