शिक्षक के घर नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर की लूटपाट

शिक्षक के घर नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर की लूटपाट



नगर थाना क्षेत्र के चौधरी टोला में हुई वारदात 

अपराधियों ने लूटे 50 हजार नगद और गहने

प्रतिनिधि, विश्वास के नाम नवादा 

नगर थाना क्षेत्र के चौधरी नगर स्थित एक शिक्षक के घर पर नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की। अपराधियों ने घर से 50 हजार नगद व बेशकीमती गहने लूट लिए और फरार हो गए। शिक्षक अनिल कुमार की घर पर वारदात को अंजाम दिया गया। शिक्षक गया जिले के वजीरगंज में एक मध्य विद्यालय में पदस्थापित हैं। पीड़ित परिवार के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 2:30 बजे पांच-छह की संख्या में रहे अपराधी उनके निर्माणाधीन घर में घुस गए। इसके बाद हथियार दिखाकर शिक्षक की पत्नी मनोरमा देवी को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद दूसरे कमरे में सो रहे उनके बेटे अनिकेत को उठाया और हथियार दिखाकर अलमीरे को खुलवाया। अलमीरा में रखे बेशकीमती गहनों के बाद बक्शे से 50 हजार रुपये नगद लूट लिया और फरार हो गए। शनिवार की सुबह डायल 112 को घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ-01 एएसपी अनोज कुमार व नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार व आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की जा रही है। इस बीच घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई सैंपल उठाये और घटना की विभिन्न पहलुओं से पड़ताल की। घटना को लेकर पीड़ित शिक्षक ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रथम दृष्टया पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post