दुकान से तीन किलो गांजा बरामद, दुकानदार धराया

दुकान से तीन किलो गांजा बरामद, दुकानदार धराया


हिसुआ:


शनिवार को थाना क्षेत्र के तुंगी बाजार स्थित एक दुकान से पुलिस ने 3 किलो 200 ग्राम गांजा को जब्त किया। मौके से दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए दुकानदार की पहचान लाल बिगहा निवासी मुनेश्वर रमानी के पुत्र संजय रमानी के रूप में की गई है। 

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि तुंगी बाजार में एक दुकान में गांजे की बिक्री की जा रही है। इसकी सूचना पर दुकान में छापेमारी की गई। इस क्रम में 3 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि दुकान राजेंद्र सिंह की है, जिसे जितेंद्र ने किराये पर ले रखा है। गांजा बेचने के आरोप में जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी में थानाध्यक्ष सहित एसआई धनवीर कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे।

-----

एक किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार 

नरहट। शुक्रवार की रात्रि गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के छोटा शेखपुरा में छापेमारी कर एक किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर हिसुआ थाना क्षेत्र के पांचू टोला निवासी मो. कलाम उद्दीन का बेटा फैयाज ऊर्फ तन्नू बताया जा रहा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस को गांजा के धंधे के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर छापामारी की गई। छोटा शेखपुरा बाजार के एक विद्यालय परिसर में युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.100 किलो गांजा बरामद किया गया। गांजा तस्करी करने के उद्देश्य से लाया गया था। बताया कि गिरफ्तार किए गए गांजा के तस्करों के नेटवर्क के बारे में जानकारी ली जा रही है। युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post