दशहरा के मद्देनजर सभी पदाधिकारियों और कर्मियों का अवकाश रद्द

👉

दशहरा के मद्देनजर सभी पदाधिकारियों और कर्मियों का अवकाश रद्द



प्रतिनिधि, विश्वास के नाम नवादा 

दशहरा को लेकर जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने यह आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि दशहरा 03 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर 13 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। नवादा जिला साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से अति संवेदनशील है, इसलिए विशेष एहतियाति कदम उठाया जा रहा है। विगत 18 सितम्बर को मुफस्सिल थाना अंतर्गत कृष्णा नगर नदी तट पर असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की गई है। ऐसी स्थिति में पर्व की संवेदनशीलता बढ़ गयी है। दशहरा त्यौहार शांतिपूर्ण वातावारण में मनाये जाने को लेकर जिला संयुक्तादेश निर्गत किया जाएगा। जिला संयुक्तादेश में बड़े पैमाने पर विशेष कार्यपालक दण्डाधिकारी के रूप में जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमण्डल स्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति विधि-व्यवस्था कर्तव्य संघारण को लेकर की जायेगी। ऐसे में तत्काल प्रभाव से जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमण्डल स्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी एवं कर्मी का अवकाश रद्द किया जाता है एवं आदेश दिया जाता है कि सभी पदाधिकारी व कर्मी मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। विशेष परिस्थिति में जिलाधिकारी से लिखित आदेश प्राप्ति के बाद ही मुख्यालय छोड़ेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post