नवादा जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री का फूंका पुतला

👉

नवादा जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री का फूंका पुतला


रजौली। प्रतिनिधि, विश्वास के नाम 


राहुल गांधी पर टिप्पणी करने के मामले में रजौली में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री का पुतला दहन किया। नवादा जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो इरशाद अंसारी के नेतृत्व में सिमरकोल मोड़ पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सह भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला दहन किया गया। 

मो इरशाद अंसारी ने कहा कि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को अविलंब अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। बीते दिनों वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्धाटन समारोह में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आतंकवादी कहा था। इस शब्द को केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को तुरंत वापस लेना चाहिए और राहुल गांधी से उन्हें माफी मांगनी चाहिए। देश के विपक्ष के नेता को केंद्रीय रेल के राज्य मंत्री द्वारा आतंकवादी कहा जाना उनकी ओझी मानसिकता को दर्शाता है। 

रजौली विधानसभा अध्यक्ष सह आरटीआई जिलाध्यक्ष कुंदन दीप ने कहा कि देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस तरह का अपशब्द कहना गलत है। उन्हें राहुल गांधी से माफी मांगनी चाहिए। मंत्री के द्वारा कहे गए इस अपशब्द को लेकर पूरे भारत में विरोध किया जा रहा है। इन्हे राहुल गांधी से हर हाल माफी मांगनी चाहिए।

मौके पर यूवा कांग्रेस के बिक्रम कुमार, मोहित कुमार, प्रमोद कुमार, हबलू कुमार, रवि राजवंशी, सिंटू कुमार, सनोज कुमार, अजीत कुमार, पंकज यादव, राहुल कुमार, राजा कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post