शेखपुरा -बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, तेजस्वी यादव के क्या पहचान है

👉

शेखपुरा -बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, तेजस्वी यादव के क्या पहचान है



 

( रंजन कुमार विश्वास के नाम


ब्यूरो चीफ शेखपुरा )

 

देश में चल रहे भाजपा का सदस्यता अभियान के तहत बिहार में भी भाजपा का सदस्यता अभियान जारी है इसी को लेकर सोमवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शेखपुरा पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का गर्म जोशी से स्वागत किया। विजय कुमार सिन्हा सबसे पहले शेखपुरा के बरबीघा पहुंचे जहां बिहार के पहले प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण के पैतृक गांव माऊर गए जहां उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया इस दौरान बरबीघा में चल रहे सदस्य अभियान की समीक्षा दिया कि और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया इसके बाद उपमुख्यमंत्री का काफिला शेखपुरा पहुंचा। जहां स्टेशन रोड स्थित नगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री शामिल हुए इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ता को के द्वारा चलाए जा रहे हैं सदस्यता अभियान की गति तेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है। भाजपा हर वर्गो का ध्यान में रखकर विकास कार्य करती जिसका नतीजा है कि देश का चौमुखी विकास हो रहा है। वही मीडिया द्वारा तेजस्वी यादव के जासूसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की क्या पहचान है वह अपने मां पिता के पहचान पर हैं जब उनके मां पिता की ही जासूसी नहीं की गई तो उनकी क्या होगी। वह सिर्फ हवा हवाई बयान बाजी करते हैं जबकि राजद द्वारा पटना में किए गए अपराध के मुद्दे पर आंदोलन के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके मां पिता के ही कार्यकाल में अपराधी का बोलबाला था अभी अपराधी जेल की सलाखों में है जबकि उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि अपराधी पर कार्रवाई हो साथी उन्होंने कहा कि राजद द्वारा ही अपराधियों को ही संरक्षित कर लोकसभा और विधानसभा में टिकट का बंटवारा करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post