छात्राओं को दी गई कानून की जानकारी, महिला सशक्तिकरण पर जोर

👉

छात्राओं को दी गई कानून की जानकारी, महिला सशक्तिकरण पर जोर



प्रतिनिधि, विश्वास के नाम नवादा : 

नवादा के प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार की देखरेख में एसआई रीना कुमारी ने नए आपराधिक कानून के तहत बच्चियों को विशेष जानकारी दी। साथ ही महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। एक जुलाई से पूरे देश में नया कानून लागू हो गया है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन लोगों को जागरूक कर रही है। नया कानून लागू होने के बाद अब लोगों के बीच नवादा पुलिस जाकर कानून के बारे में जानकारी दे रही है। एसअई रीना कुमारी द्वारा प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय स्कूल में लड़कियों को आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही महिला संबंधी मामले की जानकारी नियम और कानून के बारे में बताया। साइबर अपराध क्या है इससे कैसे बचा जा सकता है, कैसे साइबर क्राइम से सतर्क रहना चाहिए इस विषय पर चर्चा की गई। बच्चियों को मोबाइल के बारे में जानकारी दी उनका मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post