बेटी का ससुराल जाने के लिए निकली थी महिला, रास्ता में हो गई मौत

👉

बेटी का ससुराल जाने के लिए निकली थी महिला, रास्ता में हो गई मौत



राजा देवर गांव में श्मशान घाट से मिला था शव

मृतक महिला के परिजनों ने की शव की शिनाख्त

प्रतिनिधि, विश्वास के नाम नवादा :

नवादा में एक दिन पूर्व मिले महिला के अज्ञात शव की पहचान कर ली गई है। मृतका की पहचान गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सराय गांव के निवासी दानी राजवंशी की पत्नी 48 वर्षीय रवनी देवी के रूप में की गई है। वह अपनी बेटी से मिलने उसके ससुराल जा रही थी। कहा जा रहा है कि पानी में डूबने से महिला की मौत हुई है। बता दें कि शुक्रवार को अकबरपुर प्रखंड के राजा देवर गांव के पास श्मशान घाट के बगल में पानी में गिरा हुआ महिला की शव  पुलिस ने बरामद किया था। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया था। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद परिवार के लोगों ने पहचान किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया है। मृतक के बड़े बेटा शंकर राजवंशी ने कहा कि 2 जुलाई को मां अपनी बेटी की ससुराल गोपालपुर जाने के लिए निकली थी। लेकिन बेटी के ससुराल नहीं पहुंची और शुक्रवार को जानकारी मिली कि एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। सोशल मीडिया पर फोटो देखने के बाद होश उड़ गए। पुलिस द्वारा जानकारी दिया गया कि श्मशान घाट के बगल में पानी में मां गिरी हुई थी। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Post a Comment

Previous Post Next Post