अकरी गांव में करंट लगने से डीलर की मौत, कोहराम

👉

अकरी गांव में करंट लगने से डीलर की मौत, कोहराम



प्रतिनिधि, विश्वास के नाम नरहट : 

शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के अकरी गांव में करंट लगने से डीलर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अकरी निवासी स्व. फागु महतो के 48 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुबह जागने के बाद वे घर के बाहर पेशाब करने के लिए निकले थे और घर के समीप ट्रांसफॉर्मर के पास गए थे। जहां स्टेक में करंट प्रवाहित था। जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई। तत्काल इसकी सूचना नरहट थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी के बाद दल बल के साथ थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह वहां पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि नए कानून के अनुसार एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसर गया। ग्रामीण घटना से हतप्रभ व मर्माहत दिखे। थानाध्यक्ष ने लोगों से बरसात के दिनों में बिजली के पोल, ट्रांसफॉर्मर में लगा स्टेक, अर्थिंग से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि बरसात में इन जगहों पर बिजली का करंट लगने का खतरा बना रहता है। बरसात के दिनों में इस तरह की सावधानी बरतने से तरह के हादसे से बचा जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post