इमरजेंसी वार्ड में आठ दिनों से नहीं पहुंच रहा पानी

👉

इमरजेंसी वार्ड में आठ दिनों से नहीं पहुंच रहा पानी



- मरीजों, तीमारदारों व स्वास्थयकर्मियों को हो रही परेशानी

प्रतिनिधि, विश्वास के नाम नवादा :

नवादा का सदर अस्पताल इन दिनों कुव्यवस्था को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। यह स्थिति तब है जबकि जिला स्वास्थ्य विभाग के तमाम आला अफसरों का कार्यालय सदर अस्पताल परिसर में है। पिछले आठ दिनों से इमरजेंसी वार्ड में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिसके चलते मरीजों, उनके तीमारदारों के साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को फजीहत उठानी पड़ रही है। शौच महसूस होने पर लोगों को दूसरे वार्ड में भाग कर जाना पड़ रहा है। 

रोगी कल्याण समिति के सदस्य शशि कुमार ने कहा है कि कहा कि सिविल सर्जन को भी इस समस्या की जानकारी दी गई है। लेकिन अब तक समस्या को दूर नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि 8 से 9 दिन बीत गए हैं, लेकिन इमरजेंसी वार्ड में पानी की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। सिविल सर्जन ने पदभार ग्रहण करने के बाद सदर अस्पताल का जायजा लेना भी मुनासिब नहीं समझा है। ऐसे में प्रतिदिन लोग समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या आम हो गई है। लेकिन इससे निजात दिलाने की पहत तक नहीं की गई। लोगों का कहना है कि मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। दो दिन पहले एमएलसी व विधायकों ने भी अस्पताल का निरीक्षण किया था। लेकिन मौके से सिविल सर्जन गायब रहीं। 

इधर, सदर अस्पताल के मैनेजर आदित्य कुमार ने कहा कि जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी। समस्या को दूर करने के लिए पहल की गई थी। एक बार दिखाया भी गया था। फिर खराब हो गया। इस बार पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post