शांति और सौहार्द वातावरण में बकरीद का पर्व मनाएं-डीएम

👉

शांति और सौहार्द वातावरण में बकरीद का पर्व मनाएं-डीएम





प्रतिनिधि विश्वास के नाम नवादा: आशुतोष कुमार वर्मा, डीएम, नवादा की अध्यक्षता मे शनिवार को समाहरणालय  सभागार में ईद-उल-जोहा (बकरीद) त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में मनाने के लिए जिले के सम्मानित शांति समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। सर्वप्रथम शांति समिति के सदस्यों ने डीएम के पुर्नआगमन पर बहुत-बहुत बधाई दिए। डीएम ने बताया कि दिनांक 17.06.2024 को ईद-उल-जोहा (बकरीद) त्योहार है। इस त्योहार को हमलोग को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में मनाना है। जिस तरह से रामनवमी पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये हैं, उसी तरह से इस त्योहार को भी सम्पन्न कराना है। बकरीद त्योहार को लेकर संयुक्त आदेश जारी कर दिया गया है, जिसमें 262 स्थानों पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है और महत्वपूर्ण आदेश दिये गए हैं। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से बारी-बारी से फिडबैक लिए। खासकर पानी और बिजली के समस्या के बारे में शांति समिति के सदस्यों द्वारा मामला बताया गया। उन्होंने बताया कि सम्मानित शांति समिति के सदस्यों की समाजिक जिम्मेवारी है। कि यह पर्व शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराया जाय। उन्होंने सभी सम्मानित सदस्यों को कहा कि आपके द्वारा महत्वूपर्ण फिडबैक दिया गया है, जिसके माध्यम से जिला प्रशासन बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न करायेगा। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को जिला नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ थाना एवं अनुमंडल स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने का निर्देश दिये। 

    सम्मानित सदस्यों ने कहा कि बकरीद का पर्व 17 जून 2024 को मनाया जायेगा। उन्होंने बिजली लागातार आपूर्ति के लिए मांग की। 

     अनुमंडल पदाधिकारी रजौली ने शांति समिति के सदस्यों से कहा संयुक्त आदेश के अनुसार पूरी मुश्तैदी के साथ पानी और बिजली की समस्या को पूरा किया जायेगा। कुर्बानी के बाद अवशेष को डम्प की भी व्यवस्था की जायेगी। विशेष सर्तकता बरती जायेगी, सोशल मीडिया पर नजर रखी जायेगी। बकरीद में सजग और सावधानी बरती जायेगी। अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर ने बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक करा दी गयी है। प्रचंड गर्मी को देखते हुए विद्युत और पानी की व्यवस्था रहेगी। गर्मी के कारण स्वास्थ्य को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्था रहेगी। 09ः00 बजे से 09ः30 बजे तक नवाज अदा कर लेंगे। शांति समिति के द्वारा जो भी बात कही गयी है। उसपर ध्यान रखा जायेगा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर ने कहा कि दिनांक 17, 18 और 19 को तीनों दिन कुर्बानी होगी गंदगी के पीछे आप सभी ध्यान देंगे। गड्ढ़े में ही डम्प करना है। पाउडर का छिड़काव भी करेंगे, जिससे बीमारी नहीं फैले। अपर समाहर्त्ता ने कहा कि जैसे आपलोग रामनवमी में शांतिपूर्वक सहयोग किये हैं, काबिले तारीफ है। आप सभी इस पर्व में सजग और चौकस रहेंगे। एक व्हाट्सएप ग्रूप बनाकर अपनी प्रतिक्रिया देते रहेंगे। आप सभी सक्रिय रहेंगे। गर्मी और पेयजल को लेकर नवादा जिला में कई जगहों पर काफी संकट है। बकरीद के दिन पानी और बिजली की आपूर्ति की जायेगी। कृपया शांति बनाये रखेंगे। नगर परिषद अध्यक्षा ने भी उपस्थित पदाधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उप विकास आयुक्त ने भी पानी और बिजली की समस्या को सामाधान के लिए आश्वासन दिये।

       शांति समिति की बैठक में  पिंकी कुमारी माननीय अध्यक्षा नगर परिषद नवादा सदर, माननीय सांसद प्रतिनिधि  जितेन्द्र कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष  मिथलेश पासवान, मो0 अनवर भट्ट सामाजिक कार्यकर्ता, मो0 अफजली, संजय कुमार प्रतिनिधि मुख्य पार्षद नवादा, विनय यादव, श्री नारायण स्वामी,  राजकिशोर प्रसाद, अफरोजा खातुन, श्री चांद खान समाजसेवी, मो0 फकरूद्दीम उर्फ चामो, मो0 महबुब काजरी,  शैलेन्द्र कुमार सिंह विधायक प्रतिनिधि, श्री बबलू कुमार के साथ-साथ सिविल सर्जन नवादा, उप विकास आयुक्त नवादा, अपर समाहर्त्ता नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं रजौली, एसडीपीओ मुख्यालय, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post