बेटे ने मां को मार दी गोली, हुई मौत, आरोपित गिरफ्तार

👉

बेटे ने मां को मार दी गोली, हुई मौत, आरोपित गिरफ्तार




मां को गोली मारने के बाद घर में आराम से बैठा था बेटा


प्रतिनिधि विश्वास के नाम नवादा: नगर के पुरानी जेल रोड में रविवार की देर शाम को एक शर्मनाक वारदात हुई। जहां बेटे ने मां की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद पुलिस ने तत्परात दिखाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। घटना के पीछे घरेलू कलह और संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है। मृतका दीपा देवी पति राजकुमार उर्फ कारू डोम बताई गई है।

मृतका की बहू रिंकी देवी ने बताया कि देवर राज डोम अपनी मां पर घर बेचकर पैसे की मांग कर रहा था। मां घर बेचने को तैयार नहीं थी। इसी से नाराज रहा करता था। रविवार की शाम को वह घर बेचने और रुपये की मांग को लेकर मां से उलझ गया। मां घर बेचने को तैयार नहीं हुई। जिसके बाद राज डोम ने मां को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से मां की मौत हो गई।

सूचना के बाद नगर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित राज डोम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। महिला की मौत के बाद घर-परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।


इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा है कि मामला की जानकारी मिली है। एक महिला को गोली मारी गई है। पूरी मामला की जांच की जा रही है। जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। गोली मारने वाला बेटा को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post