जैविक खेती, मिट्टी जांच एवं कृषि यांत्रिकीकरण योजनाओं के बारे में किसानों को दी गई जानकारी

👉

जैविक खेती, मिट्टी जांच एवं कृषि यांत्रिकीकरण योजनाओं के बारे में किसानों को दी गई जानकारी






आत्मा योजना के तहत किसानों को मिला प्रशिक्षण 




मोटे अनाज की खेती जैसे मडूआ, मक्का, कोदो व चिना इत्यादि फसलों पर खेती करने के लिए किसानों को दिया गया जोर 



रजौली के अमावां पूर्वी पंचायत एवं अंधरबारी पंचायत में किया गया खरीफ किसान चौपाल का आयोजन 





रजौली। प्रतिनिधि, विश्वास के नाम 


रजौली प्रखंड के किसानों को 

आत्मा योजना के तहत किसानों को प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण के बारे में बताया गया। 

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार रंजन ने किसानों को जैविक खेती करने, मिट्टी जांच एवं कृषि यांत्रिकीकरण योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया। उस पंचायत के कृषि समन्वयक गणेश शंकर एवं धनंजय कुमार के द्वारा मोटे अनाज की खेती जैसे मडूआ, मक्का, कोदो व चिना इत्यादि फसलों पर खेती करने के लिए किसानों को जोर दिया गया। इसके अलावे क्लस्टर में मोटे अनाज की खेती करने पर भी जोर दिया गया।

आयोजित किसान चौपाल में बताया गया कि आत्मा कृषि विभाग का एक अंग है। जो प्रचार-प्रसार का काम करती है। आत्मा के द्वारा किसानों को किसान मेला, किसान चौपाल, प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण के बारे में बताया गया।

अभी सरकार के द्वारा राज्य में खरीफ मौसम में कृषि से संबंधित जो भी योजनाएं चलाई जा रही है या जो भी योजनाएं आने वाली है। उस योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। ताकि किसान जागरूक हो और उसे उसका लाभ मिल सके। किसान चौपाल के माध्यम से विभाग की योजनाओं के अलावा फसल अवशेष प्रबंधन, स्वायल हेल्थ कार्ड की महत्ता व अन्य तकनीकी जानकारी से भी किसानों को अवगत कराया गया। 

किसानों के बताया गया कि विभाग के द्वारा कौन-कौन योजना चलाई जा रही है। इसकी जानकारी किसानों को नहीं है। जिसके कारण किसानों को सिर्फ कृषि विभाग के योजनाओं के लिए कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। 

मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक निलेश रंजन, अंशिका, एवं किसान सलाहकार मनोज कुमार, मुकेश कुमार सिंह के साथ दर्जनों किसान उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post