Nawada:सुशील कुमार मोदी के निधन पर भाजपा कार्यालय ने किया शोक सभा का आयोजन

👉

Nawada:सुशील कुमार मोदी के निधन पर भाजपा कार्यालय ने किया शोक सभा का आयोजन

सुशील कुमार मोदी बिहार के दो बार 2005 और 2017 में बने थें उपमुख्यमंत्री


विश्वास के नाम रजौली:बजरंगबली चौक स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य उर्फ गगन की अध्यक्षता में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। 

पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि हम जैसे असंख्य कार्यकर्ताओं के लिए दुखःद का दिन है। हम सबों के वो सदैव प्ररेणास्त्रोत के रूप में याद किए जाएंगे।

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि बिहार भाजपा के भीष्म पितामह, पार्टी के शिल्पकार जिन्होंने बिहार भाजपा को माली के रूप में सींचने का काम किया। ऐसे हम सभी के श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर रजौली भाजपा परिवारजनों ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया। 

सुशील कुमार मोदी 70 के दशक के जेपी आंदोलन के बाद आए थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे। 1971 में छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। सुशील कुमार मोदी का लंबा राजनैतिक कैरियर रहा है। जिसमें वो विधायक, एमएलसी, लोकसभा सांसद, राज्य सभा सांसद रहे। वे दो बार 2005 और 2017 में बिहार के उपमुख्यमंत्री बने थे। 

उनका पृष्ठभूमि पॉलिटिकल नहीं था ना ही परिवारिक पृष्ठभूमि पॉलिटिकल था। राज्य के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने बिहार में सुशासन, वित्तीय प्रबंधन स्थापित करने का काम किया।  उनके अनुभव का लाभ बिहार वासियों को सदैव खलेगी।

शोकसभा के मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार अधिवक्ता, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता प्रमोद चंद्रवंशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार, संजय कुमार बंटी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल राजवंशी, नवीन कंधवे, मंडल महामंत्री संतोष कुमार वर्मा, किसान मोर्चा जिला मंत्री पवन कुमार, मंडल उपाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद, मनीष कुमार, मनोज कुमार, धनंजय कुमार धन्नू, ललन कुमार दिनकर, अतिपिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, हरिनंदन राजवंशी, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार, मिथिलेश राजवंशी, आकाश कुमार, अशोक साव, प्रमोद कुमार आर्य, शंकर कुमार आदि भाजपा परिवार उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post